28 February 2026

मोटलाव फागोत्सव पर श्री चार भुजा नाथ मंदिर में छप्पन भोग का भव्य आयोजन

0
IMG-20260228-WA0008

कुशायता 28 फरवरी ( केकड़ी पत्रिका/ हंसराज खारोल) ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय क्षेत्र के गाँव मोटलाव स्थित श्री चार भुजा नाथ मंदिर मोटलाव में फागोत्सव के पावन अवसर पर 28 फरवरी 2026 को भव्य छप्पन भोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया तथा पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट और विद्युत रोशनी से सजाया गया। कार्यक्रम की विशेष आरक्षण राधा कृष्ण की सजीव एवं मनमोहक झांकियां रही परिसर को फूलों और रंगों से सुसज्जित करने से माहौल भक्ति रस में सरोकार हो गया ।

श्रद्धा पूर्वक छप्पन भोग अर्पित किया गया| विभिन्न प्रकार के विस्तार फल एवं पारंपरिक व्यंजनों को प्रेमभाव से सजाकर अर्पित किया गया फागुन के पारंपरिक होली गीतों पर बहनो ने भक्ति भाव से गवन एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया राधा कृष्ण के भजनों के मधुर धनु से संपूर्ण परिसर भक्तिभय होता है अंत में प्रसाद का वितरण किया गया ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया।

शनिवार दोपहर फागोत्सव के तहत “जय रणछोड़ नाथ मोटलाव श्यामा संग होली” कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके साथ ही विशाल भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार सुमित उपाध्याय एवं करण वैष्णव ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियाँ देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। संगीत सहयोग में ऑर्गन पर विनोद जागदरी, पैड प्लेयर शंभू लसाड़िया तथा ढोलक पर कालू जागदरी ने संगत दी। साउंड व्यवस्था बालाजी साउंड सावर के घीसा लाल माली द्वारा की गई, जबकि म्यूजिशियन टीम में सोनू माली व एड पार्टी पुर का सहयोग रहा।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तिमय वातावरण में भजन-कीर्तन के साथ छप्पन भोग अर्पित कर प्रसाद वितरण किया गया। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं में सक्रिय भागीदारी निभाई।

फागोत्सव एवं छप्पन भोग कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। ओर पुरा गाँव में जुलूस निकाला गया जुलूस में पूरा गांव के महिला एवं पुरुष आदि मोजूद थे| ओर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य युवा नेता सागर शर्मा आदि कार्यक्रम में शामिल हुए हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page