बघेरा: बलदाऊ मंदिर में फाग के गीतों पर झूमी श्याम सखी मंडल की महिलाएँ,धूमधाम से मनाया गया फागोत्सव, फूलों और गुलाल से खेली होली
बघेरा 27 फरवरी केकड़ी पत्रिका/ललित नामा) कस्बे के ऐतिहासिक बलदाऊ मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को श्याम सखी मंडल, बघेरा के तत्वावधान में भव्य फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फाल्गुन मास की मस्ती और भक्ति के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में सखी मंडल की महिलाओं ने भगवान बलदाऊ के दरबार में भजनों की अमृत वर्षा की।
पारंपरिक वेशभूषा में सजी सखियाँमंडल प्रवक्ता प्रेम कंवर भाटी ने बताया कि मंडल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फाल्गुन सुदी एकादशी के अवसर पर यह आयोजन किया गया। विशेष बात यह रही कि मंडल की सभी सदस्य महिलाएं पारंपरिक ‘फागणिया’ वेशभूषा में नजर आईं, जिससे पूरा मंदिर प्रांगण राजस्थानी संस्कृति के रंग में रंगा दिखाई दिया।भजनों से रिझाया, फूलों से खेली होलीकार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक से बढ़कर एक फाल्गुन भजनों की प्रस्तुतियां दीं।
“रंग मत डाले रे सांवरिया म्हारा गुर्जर मारे रे”, “रंग खेलते गुलाल खेलते राधा संग श्याम होली खेलते” और “नैना नीचा करले श्याम ने रिझावे काई” जैसे भजनों पर महिलाएं भावविभोर होकर नाचने लगीं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के विग्रह के साथ फूलों और अबीर-गुलाल से होली खेलकर फागोत्सव का आनंद लिया।प्रसाद वितरण के साथ समापनभजन कीर्तन के पश्चात भगवान बलदाऊ को विशेष भोग लगाया गया। अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं और मंडल के सदस्यों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर श्याम सखी मंडल की अनेक सदस्याएं और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।