सीएमएचओ अजमेर क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ, सीएचसी सावर की 52 रन से शानदार जीत
सावर 27 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/ हंसराज खारोल) सीएमएचओ अजमेर द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 (सीजन-फर्स्ट) का शुभारंभ गुरुवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। उद्घाटन मुकाबला सीएचसी सावर और ब्लॉक सावर के बीच सायं 4 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में खेला गया।मैच में सीएचसी सावर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक सावर को 52 रनों से पराजित किया।
टीम के स्टार खिलाड़ी डॉ. अशोक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 101 रनों की शतकीय पारी खेली और मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।आयोजन समिति के सदस्य सुरेंद्र सोलंकी, रतन सामरिया, मुकेश मीणा एवं दीपक साहू ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व प्रधान भूपेंद्र शक्तावत, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मंजीत शक्तावत तथा ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजेश गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया।इस प्रतियोगिता में सावर ब्लॉक के अतिरिक्त जिला चिकित्सालय केकड़ी, ब्लॉक अराई, किशनगढ़ और सरवाड़ की टीमें भाग ले रही हैं।

प्रतियोगिता में केवल सीएमएचओ अजमेर के अधीन विभिन्न चिकित्सालयों में कार्यरत कर्मचारी ही हिस्सा ले रहे हैं।प्रतियोगिता के शेष मुकाबले केकड़ी में आयोजित होंगे। मैच 26 फरवरी, 1 मार्च, 2 मार्च एवं 6 मार्च 2026 को खेले जाएंगे।