अजमेर जनसभा में क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल
सावर 27 फरवरी ( केकड़ी पत्रिका/ हंसराज खारोल) नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी 2026 को अजमेर में प्रस्तावित जनसभा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां तेज हो गई हैं। जनसभा में भाग लेने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता बसों के माध्यम से अजमेर के लिए रवाना होंगे।
भाजपा जिला अजमेर देहात के जिला महामंत्री रामचन्द्र बागंडी ने शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।जानकारी के अनुसार कुशायता, बिसुदनी, गोरधा, पिपलाज, सदारा, मैहरूकला, आमली, आलोली, सुरजपुरा, कीडवा का झोपड़ा, सोकिया का खेड़ा, चिकलिया और लोधा का झोपड़ा सहित आसपास के गांवों से भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शनिवार सुबह 6 बजे बसों में भरकर अजमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।जनसभा को लेकर क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर पीला चावल देकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं और सभा में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान कर रहे हैं। इस संबंध में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।क्षेत्र में जनसभा को लेकर उत्साह का माहौल है तथा तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।