लांबिया टोल पर भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ का भव्य स्वागत
गुलाबपुरा 25 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/ तरनदीप सिंह)भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री राजेंद्र राठौड़ का जयपुर से भीलवाड़ा जाते समय लांबिया टोल पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से सम्मान किया और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।कार्यक्रम के दौरान श्री राठौड़ ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के समर्पण और सेवा भाव से ही संभव होती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
स्वागत समारोह में बनेड़ा प्रधान प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रद्युमन सिंह, पूर्व सरपंच महिपाल सिंह चूंडावत, रामदयाल ओझा कासोरिया ,लड्डू बना, रूपाहेली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और स्वागतभाव से परिपूर्ण रहा।