सिमरन सोनी को दीक्षांत समारोह में माता-पिता की उपस्थिति में मिली डिग्री
आसींद 22 फरवरी (केकड़ी पत्रिका /विजयपाल सिंह राठौड़)
आसींद – स्वर्णकार समाज आसींद के वरिष्ठ पदाधिकारी शिवराज सोनी कि पुत्री सिमरन सोनी को संगम विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय ने लाइब्रेरी इन इनफॉरमेशन साइंस की डिग्री प्रदान गई । राजस्थान के कुलाधिपति महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सांकेतिक डिग्री वितरण कर शोधार्थियों व अन्य फैकल्टी के 871 विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
सिमरन सोनी ने बताया कि माता-पिता की इच्छा व आशीर्वाद से यह उपलब्धि प्राप्त हुई है, इसलिए यह उपाधि में अपने माता-पिता और गुरु को समर्पित करती हूं । कार्यक्रम में मंच पर भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, संगम समूह के चेयरपर्सन रामपाल सोनी, विश्वविद्यालय के कुलपति करूणेश सक्सेना, प्रोफेसर पी के सिंह आईआईएम इंदौर, प्रो वीसी संगम विश्वविद्यालय मानस रंजन पाणिग्रहण उपस्थित रहे।