21 February 2026

एस.डी.एच. बिजयनगर की आशा सहयोगिनियों का सामूहिक अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान,

0
IMG-20260221-WA0003
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज “कोरोना योद्धा” मातृ शक्ति ने सरकार से की न्याय की अपील

बिजयनगर 21 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह )चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कोरोना काल की अग्रिम पंक्ति की योद्धा रही आशा सहयोगिनियों ने अपनी लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए एस.डी.एच. बिजयनगर में सामूहिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।आशा सहयोगिनियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विभाग व सरकार के समक्ष कई बार आवाज उठा चुकी हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रस्तुत बजट से उन्हें काफी उम्मीदें थीं, लेकिन मानदेय में नाममात्र की भी बढ़ोतरी नहीं होने से उनमें गहरा असंतोष है। कोरोना महामारी के दौरान घर-घर जाकर सर्वे, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच और जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण कार्य करने वाली इन मातृ शक्तियों का कहना है कि उनके योगदान के अनुरूप उन्हें सम्मानजनक मानदेय और सुविधाएं मिलनी चाहिए।हड़ताल के दौरान सभी आशा सहयोगिनियां ऑनलाइन और ऑफलाइन किसी भी प्रकार का कार्य नहीं करेंगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।आशा सहयोगिनियों ने सरकार से शीघ्र समाधान की मांग करते हुए कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष करती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page