17 February 2026

सोकिया का खेडा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में भामाशाह द्वारा हुआ कृष्ण भोग का आयोजन

0
IMG-20260217-WA0003

कुशायता,17 फरवरी केकड़ी पत्रिका हंसराज खारोल ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय के क्षेत्र के गाँव सोकिया का खेडा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोकिया का खेडा में मंगलवार को भामाशाह एवं समाज सेवक सुरेश कुमार मीणा पुत्र देवा राम मीणा की तरफ से मंगलवार को कृष्ण भोग का आयोजन हुआ।

जिसमें कक्षा 1 से 8 तक समस्त 94 छात्र छात्रों एवं स्टाफ को कृष्ण भोग के अंतर्गत खीर पूड़ी सब्जी खिलाई गई । ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय के क्षेत्र के गाँव सोकिया का खेडा निवासी भामाशाह एवं समाज सेवक सुरेश कुमार मीणा की तरफ से छात्र छात्राओं को कृष्ण भोग के अंतर्गत खीर पूड़ी खिलाई गई जिसमें सभी बच्चों ने खीर पूड़ी को खाकर जमकर आनंद लिया गया । इस दौरान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोकिया का खेडा अध्यापक सत्यवीर प्रेमचंद मीणा राम प्रसाद मीणा श्रुति कुमारी मीणा शारीरिक शिक्षक गोरव दाधीच आदि मोजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page