17 February 2026

विधायक सांखला ने विधानसभा के पटल पर क्षेत्र में सड़क शिक्षा चिकित्सा में विकास कार्यो की रखी सूची की प्रस्तुत

0
Screenshot_2026-02-17-21-19-04-83_7352322957d4404136654ef4adb64504

आसींद 17 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/विजयपाल सिंह राठौड़)
आसींद भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सिंह तंवर ने विधानसभा सत्र में विधायक जब्बर सिंह सांखला ने बजट पर चर्चा करते हुवे कहा कि आसीन्द विधानसभा में उप जिला चिकित्सालय खोलने व नवीन भवन की घोषणा, दौलतगढ में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत उप स्वास्थ्य केन्द्र बरसनी व कटार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत गुलाबपुरा में नवीन ट्रोमा सेन्टर खोलने रघुनाथपुरा से शम्भुगढ वाया आसीन्द दूरी 27 कि.मी. विथ कोजवे (स्टेट मेघा हाईवे 133) के अधुरे कार्य को पूर्ण करवाने की घोषणा गत बजट में हुई जिसमें 8 करोड़ रूप्यें स्वीकृत किये गये किन्तु उक्त राशि कम होने से (स्टेट मेघा हाईवे 133) सड़क बनना मुस्किल है। पून उक्त राशि को बढ़ाते हुवे 30 करोड़ रूप्ये किये जावें जिससे (स्टेट मेघा हाईवे 133) का कार्य पुरा हो सकें ।

उपखण्ड आसीन्द में 20 से अधिक सडको को एमडीआर सड़के स्वीकृत करवाने की मांग की। वही खारी नदी के बहाव से टुटी सम्पूर्ण पुलियों का निर्माण करवाया जाना भी आवश्यक है क्योंकि नंदी के बहाव क्षैत्र से पुलिया टुट चुकि थी। जिसमें मुख्य रूप् से बामणी गांव में पूलिया निर्माण भैरूखेड़ा से लिंक रोड़ नेगड़िया पुलिया प्र्रतापपुरा से लिंक रोड़ केरिया खेड़ा पूलिया निर्माण परासोली से रायरा पूलिया निर्माण जीवार से शम्भुगढ़ पूलिया निर्माण कटार से रघुनाथपुरा पूलिया निर्माण अजीतपुरा से बाजुन्दा पूलिया निर्माण करवाना।

राजकीय महाविद्यालय आसीन्द में परीक्षा केन्द्र स्वीकृत करने आसीन्द पर कृषि महाविद्यालय खोलने की घोषणा मोड का निम्बाहेड़ा में नवीन बालिका महाविद्यालय खोलने की घोषणा नगर पालिका गुलाबपुरा को सम्पूर्ण वार्डों में सिवरेज करने का कार्य। उपखण्ड बदनोर पर नवीन पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय खोलने की स्वीकृति। श्री

लक्ष्मीनारायण मंन्दिर व श्री नवल बिहारी मन्दिर का जिर्णोदार करवाने हाथी वाले मन्दिर का जिर्णोदार तथा गुलाब बाग को पार्क के रूप में विकसित करने की मुख्य मांग बदनोर दुर्ग के शेष भाग के कार्य को पूरा करवाने भोजपुरा फीडर के अधुरे निर्माण का पूरा करवाने हेतु 10 करोड़ की मुख्य घोषणा। उपखण्ड आसीन्द के खारी बांध का, सरेरी बांध, पाटन बांध एवं अन्य प्रमुख बड़े तालाबों का जीर्णोदार करवाने। उपखण्ड बदनोर व नगरपालिका गुलाबपुरा में खेल स्टेडियम खोलने की घोषणा।

प्रथम क्षेणी पशु चिकित्सालय आसीन्द को बहुउदेशीय पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने उपकेन्द्र बोरेला व कटार को प्रथम क्षेणी पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत व संग्रामगढ व पालडी में नवीन उप केन्द्र खोलने आसीन्द पर नवीन औधोगिक पार्क विकसित करने सिरेमिक जाॅन की भूमि आवंटित हो चूकि है।यहां नवीन उद्योगों की स्थापना करवायी जावें युवा रोजगार के लिए पलायन कर रहे है। आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका, साथिन, आशा सहयोगिनी, कुककम हेल्पर के मानदेय में वृद्वि करने एवं भवन विहिन आंगनवाडी केन्द्रों के नवीन भवन की राशि स्वीकृत तथा रिपेयरिंग के राशि की स्वीकृति की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page