18 February 2026

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालेड़ा कंवरजी में 28 छात्राओं को साइकिल वितरण, लक्ष्य निर्धारण का दिया संदेश

0
IMG-20260217-WA0024

सावर/कुशायता 17 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालेड़ा कंवरजी में सोमवार को छात्राओं के उत्साह और उल्लास के बीच कक्षा 9वीं की 28 बालिकाओं को साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और विद्यालय परिसर तालियों की गूंज से गूंजायमान हो उठा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुखलाल लोधा, सुरेंद्र सोलंकी एवं ओम प्रकाश लोधा उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सिंह सोलंकी ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने, कठिन परिश्रम करने और शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षित बालिका न केवल स्वयं का भविष्य संवारती है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को शिक्षित एवं जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस अवसर पर बालिकाओं को परिवार को भी शिक्षित करने का संकल्प दिलवाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य रामलाल डीडवानिया, विनोद शर्मा एवं हंसराज लोधा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page