16 February 2026

मर्हिष केशव विघा पीठ विघालय बिसुदनी स्कूल का वार्षिक उत्सव वह विदाई समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ आयोजित

0
IMG-20260216-WA0003
  • स्कूली बच्चों ने दी शानदार रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां,बच्चो को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

कुशायता,16 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/ हंसराज खारोल) ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय के क्षेत्र के गाँव बिसुदनी के मर्हिष केशव विघा पीठ विघालय बिसुदनी स्कूल का वार्षिक उत्सव वह विदाई समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार को स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने शानदार एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी तथा बच्चों ओर शिक्षकों के लिए एक से बढ़कर एक गेम आयोजित करवाए गए।वहीं अतिथियों के द्वारा बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लादु राम जाट मगनपुरा, अध्यक्षता नरेंद्र कुमार माली , विशिष्ट अतिथि रोडू तेली , फुला देवी मीणा पुर्व पंचायत समिति सदस्य शैतान मीणा , रामराय रेगर , संस्था प्रधान हुक्मी चन्द मीणा ने मां सरस्वती के दीप प्रज्वलित करके किया इसके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुत तो वहीं अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया स्कूल के व संस्था प्रधान हुक्मी चन्द मीणा ने बताया की प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को भव्य वार्षिक उत्सव व पारितोषिक वितरण विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई तथा वर्ष भर में शिक्षा के साथ साथ विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चो को अतिथियों के द्वारा विदाई एंव पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कक्षा 5 वीं की बोर्ड परीक्षा में 17 छात्र छात्राओं हिस्सा लेगे|कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों सहित गणमान्य लोग और बच्चो के अभिभावकों को आमंत्रित किया गया।वार्षिक उत्सव को लेकर बच्चो में काफी उत्साह का माहोल देखने को मिला। स्टाफ की तरफ से बोर्ड के छात्र छात्राओं को पेन का भी वितरण किया गया है |कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान हुक्मी चन्द मीणा,ने सभी का आभार प्रकट किया। विनोद कुमार बलाई, धर्मराज कुमावत, आरती शक्तावत, पुजा माली, रिना कंवर, अंशू कुमार मीणा , प्रीति शक्तावत प्रिया राठौड सिंकु दरोगा एवं कार्यक्रम का संचालन धर्मराज कुमार कुमावत ने किया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page