प्रेस क्लब आसींद की नई कार्यकारिणी घोषित:सम्पत शर्मा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
आसींद 14 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/विजयपाल सिंह राठौड़)बन्नी के बालाजी मंदिर (सवाईभोज) परिसर में शनिवार को प्रेस क्लब आसींद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रेस क्लब के दो वर्षीय कार्यकाल की पूर्णता के बाद आयोजित इस बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में बैठक में विकास कार्यों और पत्रकार हितों पर बनी सहमति, बैठक में पिछले दो वर्षों के कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
क्लब की मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जिसमें नवीन प्रेस क्लब भवन, भूमि आवंटन और पत्रकारों के लिए आवासीय कॉलोनी हेतु प्रयास करने की जिम्मेदारी नए अध्यक्ष को सौंपी गई।निर्विरोध चुनी गई नई कार्यकारिणीप्रेस क्लब की गरिमा और एकता को बनाए रखते हुए सभी पदों पर निर्विरोध चयन किया गया।
संरक्षक पद पर निसार अहमद शेख,दिनेश साहू, अध्यक्ष सम्पत शर्माकार्यकारी अध्यक्ष परमवीर सिंह , उपाध्यक्ष मुकेश कुमार रेगर, प्रकाश खटीक, महासचिव टीकमचंद सोनी, सचिव सुरेश मेघवंशी, कोषाध्यक्ष सांवर मल शर्मा, महामंत्री विजयपाल सिंह, प्रवक्ता जगदीश गर्ग को सर्व समिति से नियुक्त किए हुए। “संगठन की एकता ही हमारी शक्ति है। निर्विरोध चयन यह दर्शाता है कि आसींद के सभी पत्रकार साथी पत्रकारिता के मूल्यों और हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह एकजुट हैं।” — संरक्षक दिनेश साहू
- पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प
नवनिवर्वाचित अध्यक्ष सम्पत शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के पत्रकारों के हितों की रक्षा करना, आपसी समन्वय बढ़ाना और पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना होगा। इस दौरान संगठन के सभी सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।