14 February 2026

118 वा भीम क्रांति दिवस मनाया गया

0
Screenshot_2026-02-14-17-53-43-09_7352322957d4404136654ef4adb64504

कुशायता,14 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/ हंसराज खारोल) डॉ. भीमराव अंबेडकर संघर्ष समिति, सावर द्वारा भीम क्रांति दिवस के उपलक्ष में समिति अध्यक्ष घनश्याम जी पंवार व पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण महावर के नेतृत्व में हर माह की 14 तारीख को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के तहत आज भी डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए।

कार्यक्रम में संरक्षक सूरजकरण मालावत, सचिव विनोद पंवार, उपाध्यक्ष नाथूलाल मेघवंशी, मार्गदर्शक ओमप्रकाश कांसोटिया, उम्मेदसिंह दीदावत, संगठन मंत्री रंगोपाल चांवला, कोषाध्यक्ष कालूराम रेगर, पोखरराम कांसोटिया, मुकेश वर्मा (घटियाली), छोटूलाल पंवार, सीता देवी, लाड़ देवी, मंजू देवी सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब के विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page