बिसुदनी में सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत दो खाते खोले गए,डाक विभाग का विशेष शिविर आयोजित
कुशायता, 14 फरवरी (केकड़ी पत्रिका हंसराज खारोल,)ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय के क्षेत्र के गांव बिसुदनी में शनिवार 14 फरवरी 2026 को डाकघर विभाग द्वारा जनकल्याणकारी सेवाओं को लेकर एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शाखा डाकपाल बिसुदनी कोशल कुमार मीणा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कस्बा बिसुदनी सहित आसपास के गांवों की 10 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 2 खाते खोले गए। योजना का उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा एवं भविष्य में विवाह के लिए आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
शिविर में केकड़ी से आधार कार्ड मशीन मंगवाई गई, जिसके माध्यम से बच्चों के नए आधार कार्ड बनाए गए। साथ ही आधार कार्ड में मोबाइल नंबर संशोधन, पता संशोधन, जन्म तिथि सुधार, 5 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों का बायोमैट्रिक अपडेट तथा पुरानी फोटो परिवर्तन जैसे कार्य भी किए गए। शिविर के दौरान कुल 15 नए खाते खोले गए, 17 खाते ओपन किए गए तथा आधार अपडेट के 19 ट्रांजेक्शन संपन्न हुए।
डाक विभाग ने आमजन से अपील की कि शिविर में भाग लेने के लिए माता या पिता में से कोई एक अभिभावक अपना आधार कार्ड, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र एवं बच्चे को साथ लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित हों।इस शिविर का लाभ कुशायता, बिसुदनी, मोटालाव, उदयसागर, उमेदपुरा, बनेडिया, सुरजपुरा, किशनपुरा, कुशायता का झोपड़ा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने उठाया।
डाकघर विभाग द्वारा आयोजित यह शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से भविष्य में और अधिक सेवाएं गांव स्तर तक पहुंचाई जा सकेंगी।
शिविर में बिसुदनी शाखा डाकपाल कोशल मीणा, कुशायता शाखा डाकपाल हरिराम शर्मा, गोरधा शाखा डाकपाल अमीत गोड, नागा कॉलोनी डाक वितरक ओमप्रकाश कुमावत, केकड़ी आधार ऑपरेटर रवि कुमार एवं आशुतोष सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।