राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोकिया का खेडा स्कूल में जूनियर बच्चों ने दी सीनियर बच्चों को विदाई बच्चे हुए भावुक
कुशायता, 14 फरवरी (केकड़ी पत्रिका हंसराज खारोल) निकटवर्ती ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय के क्षेत्र के गाँव सोकिया का खेडा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोकिया का खेडा में शनिवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया है जिसमें जूनियर बच्चों ने कक्षा 8वी बोर्ड के क्लास के छात्र छात्राओं को विदाई दी गई है | इस दोरान छात्र छात्राओं भावुक हो गए।
इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने शानदार रंगारंग कार्य क्रमों की प्रस्तुतियां देकर खुब तालियां बटोरी गई।राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोकिया का खेडा स्कूल के प्रधानाध्यापक राजकुमार सोनी ने बताया कि कक्षा 8 वी बोर्ड के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया है,जिसमें जूनियर बच्चों ने तिलक लगाकर ओर माला पहनाकर उनको विदाई दी तो इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने शानदार रंगारंग कार्य क्रम की प्रस्तुतिया देकर खुब तालिया बटोरी।
कक्षा 7 वी कक्षा के विद्यार्थियों ने छात्र छात्राओं को हाथ पर रक्षा सूत्र बांधकर मांगलिक खिलाकर का विदाई दी, गुरु के प्रति सच्ची आस्था रखने पर ही सद ज्ञान की प्राप्ति होती है |यह विचार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोकिया का खेडा स्कूल के प्रधानाध्यापक राजकुमार सोनी ने शनिवार कक्षा 8 वी छात्र छात्राओं को विदाई समारोह के दोरान मुख्य अतिथि पद से व्यकत किए।उन्होंने कहा कि आज के बच्चों पर ही देश का भविष्य टिका हुआ हैइसलिए गुरुजनों को बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा भी देनी चाहिए भी अपने विचार कर कक्षा 8 कक्षा बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए छात्र छात्रों को आहवान किया गया है।स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने विद्यालय के प्रति भावन छात्र छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया| समारोह के प्रारंभ से पूर्व मुख्य अतिथि ने सरस्वती मां की सम्मुख दीप पर प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई है|राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोकिया का खेडा स्कूल के प्रधानाध्यापक राजकुमार सोनी अध्यापक प्रेमचंद मीणा राजकुमार मीणा शारीरिक शिक्षक गौरव दाधीच अध्यापिका श्रतु माली मोजूद थे।