एम एल डी में महाशिवरात्रि पर्व का पर्व हर्षोंउल्लस के साथ मनाया,कई कार्यक्रमो का किया आयोजन
केकड़ी 14 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/अम्बा लाल गुर्जर) श्री मिश्री लाल दुबे महिला शिक्षक प्रषिक्षण महाविद्यालय में शनिवार को महाशिवरात्रि का पर्व शिव पार्वती विवाह के प्रतीकात्मक के रूप में बडे हर्षोंउल्लस के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव चंद्रप्रकाश दुबे .डॉ अविनाश दुबे.अनिरुद्ध दुबे प्राचार्य डाॅ.रामलाल वर्मा एवं आचार्य ब्रह्मानंद शर्मा द्वारा मां शारदे व भगवान् महादेव के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ ।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में महाविद्यालय की छात्राध्यापिकाओं द्वारा गीत, भाषण, कविता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी गई जिसमें कौशल माली बीएड प्रथम वर्ष द्वारा भजन कविता कुमावत, मधु चैधरी, डीएलएड प्रथम वर्ष द्वारा पुलवामा अटैक में शहीद सैनिकों पर गीत अंजली शर्मा बीएबीएड प्रथम वर्ष द्वारा भाषण अनिता मेघवंषी बीएबीएड द्वितीय वर्ष द्वारा भजन, आरती माइडा बीएसीबीएड तृतीय वर्ष द्वारा भजन, किरण मीणा एवं किस्मत बीएसीबीएड द्वितीय वर्ष द्वारा नृत्य की प्रस्तुती दी गई।

इसके बाद शिव अपने गणों के साथ महाविद्यालय परिसर से बारात लेकर आए प्राचार्य द्वारा स्वागत सम्मान किया गया ओर पंडित ब्रह्मानंद शर्मा द्वारा विधि विधान पूर्वक वेद मंत्रों के साथ शिव व पार्वती का विवाह संपन्न करवाया गया इस अवसर पर सभी स्टॉफ एवं छात्रा अध्यापिका द्वारा पुष्प वर्षा की गई।भगवान शिव के प्रतीकात्मक रूप में तनु अहीर एवं मां पार्वती के रूप में मनिषा प्रजापत बीएबीएड द्वितीय वर्ष एवं अंशु लीलाचौधरी, अनिता मेघवंषी, कृष्णाचौधरी द्वारा सखियों का रोल निभाया गया। तथा फोटो एवं वीडियो ग्राफी संजू कुमावत के द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम के अंत में महा आरती का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया कार्यक्रम में महाविद्यालय के व्याख्याता दीपक भारती, महावीर वर्मा, रामलाल सैनी, सोनू खटीक, रामप्रसाद साहू, रामलाल खटीक, विनोद लौहार, जीवराज खारोल, निर्मला वैष्णव, कमलेष शर्मा, रजनी चैहान, रेखा कंवर एवं प्रिया जैन एवं लेखा शाखा भागचंद विजय ने सहयोग प्रदान किया। संचालन मुस्कान बैरवा अनीता गुर्जर किया