13 February 2026

बांदनवाड़ा में बोर्ड परीक्षाओं का शुभारंभ, तीन केंद्रों पर 597 परीक्षार्थी पंजीकृत

0
IMG-20260213-WA0004
  • बांदनवाड़ा में तीन परीक्षा केंद्र परीक्षार्थी पहुंचे अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने

बांदनवाड़ा 13 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/चंद्र प्रकाश टेलर) बांदनवाड़ा अजमेर बांदनवाड़ा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा आयोजित शुक्रवार से कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का शुभारंभ गुरुवार, 12 फरवरी से हुआ। परीक्षाएं 10 मार्च तक संचालित होंगी। पहले दिन अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र के साथ परीक्षा की शुरुआत शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में हुई।

  • तीन परीक्षा केंद्रों पर हुआ आयोजन

बांदनवाड़ा में कुल तीन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की गईं, जिनमें कुल 597 परीक्षार्थी नामांकित थे। इनमें से 593 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।1️⃣ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांदनवाड़ाइस केंद्र पर कल कक्षा 10वीं में कुल परीक्षार्थी 317व 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे तथा कक्षा 12वीं के 328 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिन्होंने परीक्षा में भाग लिया।

महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांदनवाड़ाइस केंद्र पर कक्षा 10वीं के 138 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 136 उपस्थित रहे तथा 2 अनुपस्थित रहे।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रेलवे कॉलोनी, बांदनवाड़ायहां कक्षा 10वीं के 175 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। गैर-सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी परीक्षा में भाग लिया।

  • अनुशासन और व्यवस्थाओं की सराहना

परीक्षा केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांदनवाड़ा के प्रधानाचार्य डॉ. वीरेश कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान कल बोर्ड उड़ान दस्ते दल ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं अनुशासनात्मक पाई गईं।डॉ. शर्मा ने यह भी बताया कि विद्यालय को भिनाय ब्लॉक का सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। परीक्षा पूर्व सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सावधानियों से अवगत कराया गया था। सभी परीक्षार्थियों को समय पर प्रवेश देकर सुव्यवस्थित ढंग से बैठाया गया।

  • शांतिपूर्ण माहौल में सफल शुरुआत

बांदनवाड़ा में बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण रही। प्रशासन एवं विद्यालय प्रबंधन की तत्परता से परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page