राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10 वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, पिपलाज में बना परीक्षा केंद्र
कुशायता, 12 फरवरी ( केकड़ी पत्रिका/ हंसराज खारोल) राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2026 की कक्षा 10 वीं (गुरुवार) को शुरू हुई परीक्षा । ओर 10 वी बोर्ड की परीक्षा देकर बहार लोटने पर छात्र छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखी गई है| छात्र-छात्रा में बताया कि दसवीं बोर्ड का पेपर अंग्रेजी का हुआ जो कि अच्छा हुआ दसवीं बोर्ड की परीक्षा का पहला पेपर अंग्रेजी का शांतिपूर्ण हुआ |ग्राम पंचायत पिपलाज मुख्यालय स्थित राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपलाज को परीक्षा केंद्र बनाया गया और पिपलाज बोर्ड परीक्षा का सेन्टर कोड 01197 है।
परीक्षा प्रभारी राजेंद्र सेन एवं प्रधानाचार्य राजेंद्र पाराशर ने बताया कि कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का प्रथम प्रश्नपत्र 12 फरवरी को अंग्रेजी विषय का हुआ। इस दिन कुल 131 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुई। इनमें राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरधा के 38, आमली के 33 तथा पिपलाज के 60 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। दसवीं बोर्ड परीक्षा का समय प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक निर्धारित था।
बोर्ड द्वारा नियुक्त केंद्र अधीक्षक, उड़नदस्ता दल एवं निरीक्षकों को परीक्षार्थियों की तलाशी लेने तथा आपत्तिजनक सामग्री जब्त करने का अधिकार रहेगा। किसी भी प्रकार का विरोध या अव्यवस्था दुराचार की श्रेणी में माना जाएगा।परीक्षार्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उत्तर पुस्तिका में निर्धारित स्थान के अतिरिक्त कहीं भी नाम न लिखें। परीक्षा कक्ष में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, पेजर, डिजिटल डायरी अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। प्रश्नपत्र प्राप्त होने पर निर्धारित स्थान पर रोल नंबर लिखना अनिवार्य होगा।
उत्तर पुस्तिका के अंतिम प्रश्न के बाद ‘समाप्त’ शब्द लिखकर शेष पृष्ठों पर तिरछी रेखा खींचना आवश्यक है।दृष्टिहीन, श्रवण बाधित, मायोपिया, सेरेब्रल पाल्सी, पोलियो, लकवा, ऑटिज्म, मंदबुद्धि, लर्निंग डिसऑर्डर, प्रमस्तिष्कीय पक्षाघात, बहुदिव्यांगता, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया आदि श्रेणी के 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांग परीक्षार्थियों को नियमानुसार एक घंटे का अतिरिक्त समय एवं आवश्यकता अनुसार श्रुतलेखक की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए आवश्यक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।परीक्षा प्रभारी राजेंद्र सेन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा तिथि एवं समय का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार के परिवर्तन की सूचना समाचार पत्रों एवं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह एवं गंभीरता का माहौल देखा जा रहा है।