12 February 2026

उपस्‍थिति कम होने से बोर्ड परीक्षार्थी को पीईईओ ने नहीं दिया प्रवेश पत्र,परिजनों व ग्रामीणों ने पीईईओ पर लगाया पुर्व में उपस्‍थिति की जानकारी नहीं देने का आरोप

0
IMG-20260211-WA0014

बांदनवाड़ा 11 फरवरी केकड़ी पत्रिका /चंद्र प्रकाश टेलर) बांदनवाड़ा अजमेर बाघसुरी कस्‍बे की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की 12 फरवरी गुरुवार से शुरु हो रही बोर्ड परीक्षा के लिए बुधवार को प्रवेशपत्र लेने गये एक परीक्षार्थी को पीईईओ ने प्रवेशपत्र देने से मना कर दिया गया| जिस पर परीक्षार्थी के परिजनों व बनेवडा संघर्ष समिति सदस्‍यो सहित ग्रामीणों ने स्‍कूल प्रशासन पर बच्चे की उपस्‍थिति कम होने की सूचना नहीं देने का आरोप लगाते हुए जानबुझकर बच्चे को परीक्षा से वंचित रखने की बात कही।

परीक्षार्थी ईश्वर पुत्र टीकमचंद गुंसाईवाल ने बताया कि स्‍कूल प्रधानाचार्य सुभाषचंद मीणा व किसी भी अध्यापक ने मेरी उपस्‍थिति कम होने की जानकारी नही दी है| वहीं दो दिन से मुझे प्रवेशपत्र के लिए स्‍कूल के चक्कर कटवाने के बाद बुधवार को पीईईओ सुभाषचंद मीणा ने प्रवेशपत्र देने से मनॎ कर दिया ,वहीं बताया कि मेरे द्वारा वार्षिकोत्सव व विदाई हेतु शुल्क भी ले लिया गया जो मुझे मंगलवार को वापस कर दिया गया तथा प्रवेशपत्र देने से मना कर दिया गया है| वहीं पीईईओ सुभाषचन्द्र मीणा ने बताया कि छात्र की अनउपस्‍थिति के बारे मे परिजनों को तीन बार नोटिस देकर अवगत कराया गया था परंतु परिजनों कोई ध्यान नही दिया।

जिससे उपस्‍थिति कम होने से छात्र परीक्षा में नहीं बैठ सकेगा| वहीं बनेवडा संघर्ष समिति सदस्‍यो ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से भी फोन पर सम्पर्क कर परीक्षार्थी को परीक्षा से वंचित नहीं रखने की मांग की है वहीं संघर्ष समिति सदस्य जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि अगर छात्र को परीक्षा मे नहीं बैठाया तो परीक्षार्थी अपनी मां के साथ स्‍कूल के बाहर धरने पर बैठकर न्याय की गुहार लगायेगा| वहीं बनेवडा संघर्ष समिति सदस्य राठौड़ ने बताया कि पीईईओ मीणा से छात्र को परीक्षा से वंचित रखने व प्रवेशपत्र नहीं देने पर बात की तो पीईईओ मीणा ने अजमेर बोर्ड अॕाफीस से लिखवाकर लाने पर ही छात्र को परीक्षा में बैठाने की बात कहीं है।

वहीं राठौड़ ने जब सीबीईओ हेमंत मिश्रा से छात्र को प्रवेशपत्र नही देने जानकारी चाही तो सीबीईओ ने पीईईओ मीणा से प्रवेशपत्र नहीं देने की बात लिखित मे लेने की बात कही है|इनका कहना…अगर छात्र को परीक्षा में नहीं बैठाया गया तो स्‍कूल प्रशासन के खिलाफ जयपुर तक कार्यवाही की मांग की जाऐगी|बनेवडा संघर्ष समिति सदस्य जितेन्द्र सिंह राठौड़मुझे व मेरे परिजनों को उपस्‍थिति को लेकर कभी भी किसी प्रकार का नोटिस नहीं दिया गया है| बुधवार को प्रवेशपत्र देने से मना कर दिया तथा विदाई के लिए लिया गया शुल्क भी वापस कर दिया गया|छात्र ईश्वर पुत्र टीकमचंद गुंसाईवाल राउमावि बाघसुरीछात्र की उपस्‍थिति को लेकर तीन बार नोटिस देकर अवगत कराया गया था| मेरे पावर की उपस्‍थिति जोडने के बाद भी उपस्‍थिति पुर्ण नहीं हो रही है|पीईईओ सुभाषचन्द्र मीणा राउमावि बाघसुरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page