राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिसुदनी में 12 वीं क्लास के बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के साथ की विदाई
कुशायता 10 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय के क्षेत्र के गाँव बिसुदनी के राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय बिसुदनी में मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया है जिसमें जूनियर बच्चों ने कक्षा 10 वी बोर्ड कक्षा 12 वी बोर्ड के क्लास के छात्र छात्राओं को विदाई दी गई है।
इस दोरान छात्र छात्राओं भावुक हो गए और छात्र छात्राओं ने शानदार रंगारंग कार्य क्रमों की प्रस्तुतियां देकर खुब तालियां बटोरी गई।स्कूल के प्रधानाचार्य भवानी राम मीणा ने बताया कि कक्षा 10 वी कक्षा 12 वी बोर्ड के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया ।जिसमें जूनियर बच्चों ने तिलक लगाकर ओर माला पहनाकर उनको विदाई दी तो इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने शानदार रंगारंग कार्य क्रम की प्रस्तुतिया देकर खुब तालिया बटोरी।
कक्षा 9वी कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने छात्र छात्राओं को हाथ पर रक्षा सूत्र बांधकर मांगलिक खिलाकर का विदाई दी।स्कूल के प्रधानाचार्य भवानी राम मीणा ने कहां कि गुरु के प्रति सच्ची आस्था रखने पर ही सद ज्ञान की प्राप्ति होती है।यह विचार को स्कूल में बिसुदनी को कक्षा 10 वी बोर्ड कक्षा 12 वी बोर्ड छात्र छात्राओं को विदाई समारोह के दोरान मुख्य अतिथि पद से व्यकत किए|
उन्होंने कहा कि आज के बच्चों पर ही देश का भविष्य टिका हुआ है |इसलिए गुरुजनों को बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा भी देनी चाहिए कक्षा दसवीं कक्षा बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए छात्र छात्रों को आहवान किया गया है।स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोहा।विद्यालय के प्रति भावन छात्र छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।समारोह के प्रारंभ से पूर्व मुख्य अतिथि ने सरस्वती मां की सम्मुख दीप पर प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।बिसुदनी स्कूल के प्रधानाचार्य भवानी राम मीणा व्याख्याता ओम प्रकाश मीणा घनश्याम कुमावत धर्मेंद्र मालावत आदि स्टाफ मौजूद थे।