ग्राम उत्थान शिविरों का सफल समापन,ग्रामीण विकास की दिशा में सशक्त पहल साबित हुए शिविर
ब्यावर, 10 फ़रवरी (केकड़ी पत्रिका/तरन दीप सिंह) राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्राम उत्थान शिविर ग्रामीण विकास का प्रभावी एवं सशक्त मंच बनकर उभरे हैं। इसी क्रम में 23 जनवरी से 9 फरवरी तक जिले में 54 एकदिवसीय ग्राम उत्थान शिविरों का सफल आयोजन किया गया।इन शिविरों में 449 जनप्रतिनिधियों एवं 1355 विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। शिविरों के माध्यम से 81,294 ग्रामीणों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका सीधा लाभ उठाया।
प्रमुख सेवाएँ एवं उपलब्धियाँ
शिविरों के दौरान प्रधानमंत्री पॉली हाउस योजना के अंतर्गत वंचित ग्राम पंचायतों के लिए 46 आवेदन तैयार किए गए। पशुपालन को प्रोत्साहन देते हुए 10,555 पशुओं को प्राथमिक चिकित्सा एवं कृमिनाशक औषधियाँ उपलब्ध कराई गईं।सहकारिता क्षेत्र में 6,480 ग्रामीणों को ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई तथा 4,959 लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड वितरित किए गए। वहीं 86 युवाओं के लिए स्वरोजगार योजनाओं के आवेदन तैयार करवाए गए तथा VB-GRAM-G अभियान का ग्रामीण स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
कृषि योजनाओं में उत्साह
कृषि क्षेत्र में शिविरों को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।17,422 किसानों को तारबंदी योजना8,497 किसानों को फार्म पॉण्ड योजना4,552 किसानों को बैलों से खेती योजना से संबंधित आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।इसके अतिरिक्त 24,015 किसानों को फसल बीमा, 25,404 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) संबंधी जानकारी प्रदान की गई।4,374 किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए, 12,606 प्रकरणों में मिनी किट वितरण का सत्यापन किया गया तथा 239 किसानों के लिए सोलर पंप योजना के आवेदन तैयार किए गए।
बहुविभागीय सहभागिता
इन शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, सहकारिता, पशुपालन, डेयरी (RCDF), ऊर्जा, जल संसाधन, उद्योग, राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज सहित विभिन्न विभागों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।जिला कलक्टर कमल राम मीना ने ग्राम उत्थान शिविरों को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी विभागों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल किसानों, पशुपालकों एवं ग्रामीणों को राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।ग्राम उत्थान शिविर न केवल ग्रामीण विकास को नई दिशा दे रहे हैं, बल्कि आमजन की समस्याओं के समाधान का भी सशक्त माध्यम बनते जा रहे हैं।