यूजीसी बिल के समर्थन में अंबेडकर संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन,
कुशायता, 9 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/ हंसराज खारोल) अंबेडकर संघर्ष समिति सावर के अध्यक्ष घनश्याम पवार के नेतृत्व में सोमवार को अंबेडकर विचार मंच देवली द्वारा यूजीसी बिल के समर्थन में ज्ञापन सौंपा गया। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने देवली पहुंचकर बिल के समर्थन में अपना पक्ष रखा और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी बिल शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। समिति ने सरकार से बिल को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की।ज्ञापन कार्यक्रम के उपरांत अंबेडकर संघर्ष समिति सावर द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा सावर शाखा की प्रबंधक पूजा मीणा का शॉल, माला एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया गया।इस अवसर पर समिति के संरक्षक सूरजकरण मालावत, चांदमल खटीक, कालूराम खटीक, कोषाध्यक्ष कालूराम रेगर, सचिव विनोद पवार, मार्गदर्शक ओमप्रकाश कसौटिया, उम्मेद सिंह दीदावत, मिश्रीलाल रेगर, जगन्नाथ खटीक सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

