9 February 2026

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुशायता स्कूल में विदाई समारोह में बच्चों को बच्चे हुए भावुक

0
IMG-20260209-WA0004

कुशायता 09 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के दौरान जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं रक्षा सूत्र बांधकर भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राएं भावुक नजर आए।शारीरिक शिक्षक नंदकिशोर खटीक ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 10वीं के 31 एवं कक्षा 12वीं के 20 विद्यार्थियों को विदाई दी गई। जूनियर कक्षाओं 9वीं व 11वीं के विद्यार्थियों ने मांगलिक गीतों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया और जमकर तालियां बटोरीं।

समारोह की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत कुशायता की प्रशासक रसाल देवी खारोल थीं, जबकि अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य जयसिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में केकड़ी पंचायत समिति के पूर्व सदस्य कल्याणमल खारोल एव रिद्ध कारण जाट एवं दैनिक नवज्योति कुशायता के संवाददाता हंसराज खारोल कुशायता पत्रकार थे| उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय स्टाफ द्वारा अतिथियों का तिलक, माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि रसाल देवी खारोल ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु के प्रति सच्ची आस्था रखने से ही सदज्ञान की प्राप्ति होती है।

आज के विद्यार्थियों पर देश का भविष्य निर्भर है, इसलिए संस्कारयुक्त शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। प्रधानाचार्य जयसिंह ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने हेतु विद्यार्थियों का आह्वान किया।कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि द्वारा मेधावी एवं सक्रिय विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन शारीरिक शिक्षक नंदकिशोर खटीक ने किया। अंत में सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।इस अवसर पर व्याख्याता विष्णु कुमार दरोगा, वरिष्ठ अध्यापक प्रेमसिंह मीणा, मनीष गुर्जर, यशपाल मीणा, सीताराम बेरवा, कामड़ राम रेगर, रामगोपाल मीणा, हिम्मत सिंह शक्तावत, अध्यापिका मेहरूनिशा, प्रेम देवी मोची, कनिष्ठ सहायक संजू बलाई, गजराज सिंह मीणा, चेतन कुमार धोबी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page