9 February 2026

श्री हनुमान माध्यमिक विद्यालय देवलियाखुर्द में 10 वीं के विधार्थियो को दी विदाई

0
IMG-20260209-WA0021

बघेरा 09 फरवरी केकड़ी पत्रिका/विजया पाठक) निकटवर्ती ग्राम देवलियाखुर्द के श्री हनुमान माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 10 वीं के विधार्थियो को पंडित राधाकृष्ण पुरोहित बघेरा ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती माताजी का विधिवत पूजन करवाकर विदाई समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महावीर प्रसाद तेली, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक रहे, कार्यक्रम कि अध्यक्षता जगदीश प्रसाद माली समाज सेवक ने की, विशिष्ट अतिथि छीतर मल माली सेवानिवृत अध्यापक, भागचंद नायक सरपंच, ग्राम पंचायत कणोंज, शाला संचालक संदीप पाठक, प्रधानाध्यापक नन्द किशोर मीणा, अतिथि रणजीत कुमावत, कैलाश सैनी देवगांव, हर्षित योगी वार्ड मेंबर ग्राम पंचायत बघेरा, स्वाति पाठक, गिरिराज सैनी ई मित्र, बालमुकुंद योगी एवं शाला के शिक्षाविद आरती पाराशर, आशाराम कुमावत, देवराज कुमावत, जगदीश कुमावत, प्रधान कुमावत, साँवरमल बैरवा, सोनिया बैरवा, सरिता गुर्जर, वंशिका सांहू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम मे मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ छात्र छात्राओं द्वारा दी गईं जिसमे सर्वप्रथम गणेश वंदना अदिति पाठक कक्षा 6 ने दी, कृष्णा जाट, कृष्णा मीणा, नीतू गुर्जर, कर्मा बैरवा, अनीता कुमावत, रिंकू, अनीता जाट, मुस्कान गुर्जर, अंजू जाट, कोमल गुर्जर, समीक्षा गुर्जर, रेणु मीणा, लक्ष्मी जांगिड़, आलिशा, अंजलि कुमावत, अंजलि जांगिड़, शिवानी कुमावत, प्रतिभा पांचाल, अवनि शर्मा, अनामिका शर्मा, लवि शर्मा, तनवी सांहू, सुमन कुमावत रेखा गुर्जर, रानू मीणा, नव्या गुर्जर, खुशी भाम्भी, कोमल कुमावत, तमन्ना जांगिड़, अर्जुन जाट, आरुषि शर्मा, खुशी कुमावत, कोमल गुजराल, मनीषा गुर्जर, सागर लोहार, रितु खांडल, अक्षिता जाट (चिंकी), मनोज कुमावत, कानाराम कुमावत, अंकित कुमावत, प्रदीप कुमावत, कार्यक्रम के दौरान पूर्व सत्र मे कक्षा 10वीं मे विधार्थियो के अच्छे प्रतिशत बनने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। कक्षा 9वीं के छात्र अर्जुन कुमावत ने अपने भाषण कक्षा 10 वीं के विधार्थियो को अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने की शुभकामनायें दी। कार्यक्रम मे मंच का संचालन दिनेश कुमार सांहू ने किया।

अंत मे शाला संचालक संदीप पाठक ने सभी अतिथियों का धन्यवाद देते हुए कक्षा 10वीं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा देने वाले विधार्थियो को बिना डरे पेपर देने कि सलाह दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य कि कामना कर परीक्षा मे सभी के अच्छे अंक प्राप्त होने की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page