9 February 2026

अखिल भारतीय नामदेव टांक क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक सिकंदराबाद में सम्पन्न

0
IMG-20260208-WA0014

बांदनवाड़ा 08 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/चंद्र प्रकाश टेलर ) अखिल भारतीय नामदेव टांक क्षत्रिय महासभा जयपुर की चतुर्दशम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तृतीय बैठक तेरापंथ भवन, सिकंदराबाद में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन श्री नामदेव टांक छिप्पलू समाज समिति हैदराबाद-सिकंदराबाद द्वारा किया गया।समिति के अध्यक्ष श्री राधेश्याम जी तोलम्बिया के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्यों ने महासभा की टीम का ढोल-नगाड़े और शहनाई के साथ बारात की तर्ज पर भव्य स्वागत किया।

बैठक की शुरुआत श्री नामदेव जी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर उनकी शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार के संकल्प के साथ की गई।बैठक में खाटूश्याम जी में आयोजित होने वाली श्री नामदेव जी की कथा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही “नामदेव और आधुनिक शिक्षा” विषय पर तैयार पोस्टर का विमोचन किया गया। इसके अतिरिक्त शैक्षणिक सम्मेलन, धार्मिक कथाएं, रथ यात्राएं, सामूहिक विवाह, चिकित्सा शिविर एवं खेलकूद आयोजनों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।महासभा की सहयोगी संस्था श्री नामदेव टांक चैरिटेबल ट्रस्ट की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी समीक्षा की गई। महासभा महामंत्री श्री देवराज सारण ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा विधवा सहायता योजना के तहत प्रतिवर्ष लगभग 300 मातृशक्ति को 6000 रुपये वार्षिक पेंशन दी जा रही है।

इसके अलावा सिलाई मशीन वितरण के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा विकलांग सहायता योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष लगभग 50 जरूरतमंदों को सहायता प्रदान की जाती है।ट्रस्ट द्वारा 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 300 विद्यार्थियों को मेधावी पुरस्कार राशि प्रदान की जा रही है। साथ ही जरूरतमंद छात्राओं के लिए हॉस्टल फीस पुनर्भरण योजना तथा चिकित्सा शिविरों के माध्यम से समाज सेवा के अनेक कार्य किए जा रहे हैं, जिससे पूरे देश के समाज बंधु लाभान्वित हो रहे हैं।महासभा अध्यक्ष ने इन योजनाओं को और मजबूत बनाने के लिए देशभर के भामाशाहों से अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग देने का आह्वान किया। इसके लिए ट्रस्ट अध्यक्ष श्री महावीर जी टेलर से संपर्क करने की अपील की गई तथा सभी कार्यकारिणी सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में सहयोग अभियान चलाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में श्रीमती अरुणा टांक एवं राजस्थान प्रांतीय महिला अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला टेलर ने समाज उत्थान के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा सामूहिक सहयोग की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page