9 February 2026

कुरुक्षेत्र में 6 वां राष्ट्रीय योगासन निर्णायक प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी, ब्यावर की जसमीत कौर की सहभागिता

0
IMG-20260208-WA0002

ब्यावर 08 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/ तरनदीप सिंह) योगासन भारत के तत्वावधान में आयोजित 6वां राष्ट्रीय योगासन निर्णायक प्रशिक्षण कार्यक्रम (लेवल कोर्स) 2025–26 गीता ज्ञान संस्थानम, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में सफलतापूर्वक जारी है। यह राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।इस प्रतिष्ठित प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजस्थान के ब्यावर से जसमीत कौर सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। कार्यक्रम का आयोजन योगासन भारत द्वारा किया जा रहा है, जो भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त संस्था है तथा वर्ल्ड योगासन से संबद्ध है।

कार्यक्रम वर्ल्ड योगासन के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को योगासन के नियम, निर्णायक प्रणाली, तकनीकी मूल्यांकन, स्कोरिंग पैटर्न एवं प्रतियोगिता संचालन से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है।इस अवसर पर जसमीत कौर ने अपनी सहभागिता का श्रेय राजस्थान योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव संदीप कासनिया जी को देते हुए कहा कि उनके निरंतर मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सहयोग के कारण ही उन्हें इस राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ है।

उन्होंने संदीप कासनिया जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थान में योगासन खेल को आगे बढ़ाने में उनका योगदान सराहनीय है।आयोजकों के अनुसार, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम योगासन खेल को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त बनाने तथा प्रशिक्षित और प्रमाणित निर्णायकों को तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page