9 February 2026

होटल रेडिसन, जयपुर में प्राज्ञ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू

0
IMG-20260207-WA0010

बिजयनगर 07 फरवरी ( केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह) प्राज्ञ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने अंतरराष्ट्रीय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल करते हुए विदेशी विश्वविद्यालयों में प्रवेश एवं छात्रवृत्ति सुविधा के लिए एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह कार्यक्रम होटल रेडिसन, जयपुर में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ।

समारोह में 30 विदेशी विश्व विद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ ही आई डी पी के श्री प्रभप्रीत सिंह (स्ट्रेटेजिक मैनेजर), श्री अब्दुल रज्जाक मोहम्मद (हेड – जयपुर एवं जोधपुर), डॉ. नवल सिंह जैन तथा श्री अनुराग चोरडिया (सचिव, श्री प्रज्ञा महाविद्यालय) विशेष रूप से उपस्थित रहे।एमओयू के माध्यम से महाविद्यालय के विद्यार्थियों को विदेशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया, करियर काउंसलिंग, आवेदन मार्गदर्शन तथा छात्रवृत्ति संबंधी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रबंधन के अनुसार यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।डॉ. नवल सिंह जैन ने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।

सचिव श्री अनुराग चोरडिया ने इसे संस्थान की दूरदर्शी सोच और प्रगतिशील नेतृत्व का परिणाम बताते हुए कहा कि यह समझौता विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने इस पहल को शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में सार्थक प्रयास बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page