सर्जन व स्किन के डॉक्टर्स नेश्री प्राज्ञ (पी के वी) हास्पिटल, बिजयनगर में संभाला कार्यभार
बिजयनगर 07 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिह) श्री पी के वी हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर बिजयनगर मे डॉ. पंकज गौतम ने जनरल सर्जन व डॉ. प्रियांक तिवारी ने वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ के रूप में व श्री नवीन एंड्रॉस ने मेडिकल एडमिनिस्ट्रेटर के पद पर अपना कार्यभार संभाल लिया।इस अवसर पर अस्पताल मैनेजमेंट टीम के मंत्री अंकित तातेड़ व सदस्यों और गणमान्य समाजबंधुओं व हॉस्पिटल प्रबंधन टीम ने बुके भेंट कर तथा माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने नए डॉक्टर्स का स्वागत करते हुए श्री PKV हॉस्पिटल में चिकित्सा क्षेत्र में सेवाओ को मजबूत व बेहतरीन बनाने का आव्हान किया ।
डॉ.पंकज गौतम ने आश्वासन दिया कि वे मरीजों को जनरल सर्जरी में लेप्रोस्कोपिक द्वारा हर्निया, अपेंडिक्स, गॉलब्लेडर व अन्य सर्जरी में अनुभवी है और पूर्व में अमेरकीन हॉस्पिटल, उदयपुर में बेहतरीन सेवाएं दे चुके है, व डॉ. प्रियंक तिवारी स्किन व एलर्जी संबंधित सभी रोगों हेतु नियमित सेवाएं सुबह 10 से 5 बजे तक उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगे.. इसी के साथ श्री PKV हॉस्पिटल के सभी विभाग ( फिजिशियन, सर्जन, ऑर्थो, गायनिक, नेत्र, स्किन, डेंटल, सोनोग्राफी, ICU क्रेटिकल केअर, इमरजेंसी, फिजियो आदि ) में 14 डॉक्टर्स द्वारा वर्तमान में नियमित सेवाएं दी जा रही है..हॉस्पिटल प्रशासन ने जानकारी दी कि श्री प्राज्ञ (PKV) हॉस्पिटल, बिजयनगर शहर का एक मात्र चेरिटेबल हॉस्पिटल है जहाँ उच्च गुणवत्ता का इलाज किफायती दरों पर किया जाता है.।