मसूदा विधायक वीरेन्द्र सिंह कानावत ने की प्रातःकालीन जनसुनवाई, विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं की सुनी समस्याएं
बांदनवाड़ा 07 फरवरी ( केकड़ी पत्रिका/चंद्र प्रकाश टेलर) मसूदा विधायक आवास पर दिनांक 7 फरवरी 2026 को प्रातःकालीन नित्य जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान मसूदा विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह कानावत ने आमजन एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।जनसुनवाई में खरवा, रामगढ़ और भिनाय क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने अपनी-अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।
विधायक कानावत ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।