9 February 2026

एम एल डी महाविद्यालय केकड़ी में हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, नौ सदनों ने दिखाया ज्ञान का दमखम

0
IMG-20260207-WA0013

केकड़ी 07 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/अम्बा लाल गुर्जर)श्री मिश्रीलाल दुबे महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय केकड़ी में 7 फरवरी 2026 शनिवार को ‘बाल सभा’ के अंतर्गत एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के सचिव श्री चन्द्रप्रकाश दुबे, प्राचार्य डॉ. रामलाल वर्मा तथा आचार्य ब्रह्मानंद शर्मा द्वारा माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके की गई।

इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय छात्र अध्यापिकाओं के द्वारा नौ सदनों— गार्गी, लक्ष्मीबाई, प्रियदर्शनी, द्रौपदी मुर्मू, लता मंगेशकर, कल्पना चावला, विजयलक्ष्मी, शिवशक्ति एवं अहिल्या बाई सदन की छात्राध्यापिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में व्याख्याता महावीर वर्मा एवं विनोद लौहार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों जैसे सामान्य ज्ञान, तात्कालिक मुद्दे, शिक्षा, शिक्षण पद्धति तथा अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर प्रश्न पूछे गए। कार्यक्रम के दौरान व्याख्याता रामलाल खटीक ने स्कोर बोर्ड पर अंकन का दायित्व निभाया, जबकि व्याख्याता सोनू कुमार खटीक ने समय सीमा प्रमुख की जिम्मेदारी का निर्वहन किया। प्रतियोगिता के परिणाम अत्यंत रोमांचक रहे। प्रियदर्शनी व लता मंगेशकर सदन ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।

गार्गी सदन, द्रौपदी मुर्मू सदन एवं शिवशक्ति सदन ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि अहिल्या बाई सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस आयोजन में व्याख्याता दीपक भारती, रामलाल सैनी, रामप्रसाद साहू, निर्मला वैष्णव, रजनी चौहान, रेखा कंवर, कमलेश शर्मा, जीवराज खारोल तथा लेखा प्रमुख भागचन्द विजय ने सहयोग प्रदान किया। सभी प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. रामलाल वर्मा ने परिणामों की घोषणा करते हुए इस प्रतियोगिता के आयोजन के शैक्षिक महत्व पर प्रकाश डाला और सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्राओं में सामान्य ज्ञान व प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page