आमली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 12 वीं के विद्यार्थियों को दी भावभीनी वि
कुशायता,ग्राम पंचायत आमली मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमली खेड़ा में दिनांक 5 फरवरी 2026 को कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम SMC अध्यक्ष भेरूलाल सेन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।समारोह में कक्षा 11 वीं के विद्यार्थियों ने सीनियर छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर, तिलक लगाकर, मौली बांधकर एवं मुंह मीठा करवाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर माहौल भावुक हो गया और विद्यार्थियों ने अपने विद्यालयीन जीवन के अनुभव साझा किए।विदाई ले रहे विद्यार्थियों की ओर से विद्यालय को प्रार्थना सभा में बैठने हेतु मेट (चटाई) भेंट की गई। वहीं श्री लाल धागे सरकार मेहरुखुर्द द्वारा गणतंत्र दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई 21,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि का भी वितरण किया गया।कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रधानाचार्य लालाराम मीणा, वरिष्ठ अध्यापक प्यारचंद मीणा, अनिल कुमार, सोना मीणा, गोपाल धाकड़, लबन किशोर मीणा, विष्णु सिंह राठौड़, रामचंद्र खटीक, मुरलीधर सेन, मदनलाल मीणा, अनुराधा कुमावत, शारीरिक शिक्षक अजय भाई तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेहरू खुर्द के प्रधानाध्यापक बिरदीचंद गुर्जर सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन भगत सिंह शक्तावत ने किया। अंत में शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।