9 February 2026

आदर्श माध्यमिक विद्यालय परिवार दसवीं बोर्ड के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह एवं वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन

0
IMG-20260205-WA0012

बघेरा 05 फरवरी (केकड़ी पत्रिका) कस्बे के आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को कक्षा दसवीं बोर्ड के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन किया।
मुख्यअतिथि श्री दातार सिंह जी चौहान जी, विशिष्ठ अतिथि श्री जोधराज सिंह जी भाटी , श्री दीपक जी चौहान, श्रीमती मधु जी चौहान एवं आदर्श विद्या निकेतन शिक्षण संस्थान की सचिव महोदया श्रीमती रजनी चौहान द्वारा दीप प्रज्वलन कर माँ सरस्वती के माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

शाला के प्रेरणा स्रोत एवं मार्गदर्शक स्वर्गीय श्री फतेह सिंह जी चौहान को श्रद्धाञ्जली देते हुये उनकी प्रेरणा वचन स्मरण किये गये।
इस अवसर पर कक्षा 10 के सभी छात्र-छात्राओं द्वारा मां शारदे की पूजा अर्चना की गई। विदाई समारोह तथा वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई ।
विद्यालय प्रशासन द्वारा विगत सत्र 2025 में बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 10 कक्षा के छात्र करणजीत सिंह भाटी 96.33% को ग्राम बघेरा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर टैबलेट व 1100/ रूपये प्रशस्ति पत्र व द्वित्तीय स्थान अरहान खान 95% के लिए 1100/- रूपये नगद प्रशस्ति पत्र, तृतीय स्थान खुशल सिंह सोलंकी 92.33% को प्रशस्ति पत्र 1100/- रूपये , चतुर्थ स्थान प्राप्त कर्त्ता राहुल सैनी 89.17 500/-रूपये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कक्षा 8 के छात्र प्रथम स्थान जयवर्धन सिंह, द्वित्तीय स्थान तनु मेघवंशी , तृत्तीय स्थान विष्णु कुमावत सभी को 500/- रूपये प्रशस्ति पत्र व कक्षा 5 के कन्हैया लाल बैरवा तथा धीरज महावर प्रशस्ति पत्र व ₹250 नगद देकर स्वागत सम्मान किया गया।

इस समारोह के आयोजन का दायित्व कक्षा 9 के छात्र-छात्राओं ने श्री सुखलाल जी योगी (सहा. प्रधानाध्यापक) श्री अशोक कुमार जी शुक्ला, श्री ओमप्रकाश जी सैनी श्री लालचंद जी प्रजापत श्री अमरचन्द बैरवा निर्देशन में निर्वहन किया।
सांस्कृतिक
कार्यक्रम का दायित्व श्रीमती कृष्णा जी राठौड़ ,श्रीमती सोनू जी राठौड़ , श्रीमती सीना जी जाट श्रीमती गुड्डा झारोटिया श्रीमती पिंकी वर्मा व श्रीमती गीता हाडा ने सम्भाला।
मुख्य अतिथि श्री दातार सिंह जी चौहान ने सभी बच्चों को नियमित निरंतर अध्ययन करने की प्रेरणा द़ी ।
विशिष्ट अतिथि श्री दीपक जी चौहान एवं श्री जोधराज सिंह जी भाटी ने वर्तमान में कम्पीटीशन के दौर में अपने को तैयार होने की प्रेरणा दी व कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए ।

प्रधानाध्यापक श्री बच्छराज शर्मा ने कक्षा 10 के विदा होने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दी और जीवन में आगे बढ़ाने हेतु अनुशासन, कड़ी मेहनत, संस्कार होना आवश्यक बताया बोर्ड परीक्षा हेतु टिप्स दी ।
समारोह में मंच संचालन का कार्य श्री जाहिद जी हुसैन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page