समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर नवीन चोपड़ा का सम्मान, समिति ने किया अभिनंदन
गुलाबपुरा 05 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह) श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति गुलाबपुरा के कार्यकारिणी सदस्य श्री नवीन चोपड़ा को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर जिला स्तर पर ब्यावर जिला कलेक्टर, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक द्वारा सम्मानित किया गया।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति की ओर से श्री चोपड़ा के प्रतिष्ठान पर स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समिति के प्रबंध समिति पदाधिकारी श्री मूलचंद नाबेड़ा, पारसमल बाबेल, शांतिकुमार चपलोत, अमित लोढ़ा, अनिल भंडारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्री चोपड़ा का माल्यार्पण कर व शाल ओढ़ाकर सम्मान किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।समिति पदाधिकारियों ने श्री चोपड़ा के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है