9 February 2026

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरधा में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह का हुआ आयोजन,माहौल हुआ भावुक

0
IMG-20260205-WA0018

कुशायता,,ग्राम में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरधा में गुरुवार को कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर, माला पहनाकर और रक्षा सूत्र बांधकर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान कई विद्यार्थी भावुक नजर आए।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्कर राज द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। जूनियर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिन पर उपस्थित जनसमूह ने जमकर तालियां बजाईं।
प्रधानाचार्य पुष्कर राज ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु के प्रति सच्ची आस्था रखने पर ही सद्ज्ञान की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चों पर ही देश का भविष्य टिका है, इसलिए विद्यार्थियों को संस्कार युक्त शिक्षा के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बोर्ड परीक्षार्थियों को अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय में कक्षा 10वीं के 38 तथा कक्षा 12वीं के 33 विद्यार्थियों को विदाई दी गई। इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12 वी के विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र, कॉपी एवं पेन वितरित किए गए। कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों ने सीनियर साथियों के हाथों में रक्षा सूत्र बांधकर मंगलकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उप सरपंच लाडूराम मीणा की ओर से सभी विद्यार्थियों को जलेबी वितरित की गई। अंत में सभी ने लड्डू-बाती का आनंद लिया।
समारोह में व्याख्याता हंसराज मीणा, चेतन कुमार रेगर, सुमित कुमार बलाई, मुकेश कुमार जांगिड़, पंचायत शिक्षक सीताराम कुमावत, चंद्रप्रकाश वैष्णव, वरिष्ठ अध्यापक घीसा लाल मीणा, बजरंग लाल कहार, योगेश कुमार यादव, हीरालाल मीणा, हजारीलाल मीणा, बनवारी गुर्जर, वरिष्ठ सहायक नरेश कुमावत, रवि कुमार कुमावत (शारीरिक शिक्षक), हेमराज तेली (कनिष्ठ सहायक), अंकित कुमार विजयवर्गीय सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page