आसींद: विश्व कैंसर दिवस पर महिलाओं के लिए नि:शुल्क ‘पैप स्मियर’ जांच शिविर आयोजित
आसींद 04 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/विजयपाल सिंह राठौड़) विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आसींद तेरापंथ महिला मंडल द्वारा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ‘आरोग्यम’ अभियान के तहत एक दिवसीय नि:शुल्क कैंसर जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नीलम भोजवानी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि भारत में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) दूसरा सबसे आम कैंसर है।
समय पर ‘पैप स्मियर’ टेस्ट के जरिए कैंसर होने से पहले की स्थिति का पता लगाया जा सकता है, जिससे इसका पूर्ण उपचार संभव है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीआई श्रद्धा पंचोली उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. भंवर लाल शर्मा एवं डॉ. भूपेंद्र भोजवानी, एन.एस. डॉ पूजा गढ़वाल, डॉ राकेश दरिया, डॉ मुकेश डांगी सहित अन्य डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दीं। डॉक्टरों ने महिलाओं को कैंसर के शुरुआती लक्षणों, स्वच्छता और नियमित जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
तेरापंथ महिला मंडल, आसींद की पदाधिकारियों ने बताया कि इस शिविर की तैयारी पिछले एक महीने से की जा रही थी। 15-20 दिन पहले से ही महिलाओं को घर-घर जाकर इस बीमारी के प्रति जागरूक किया गया ताकि वे बिना किसी झिझक के जांच के लिए आगे आ सकें। “एक जागरूक महिला ही एक स्वस्थ परिवार की नींव होती है। हमारा उद्देश्य है कि आर्थिक तंगी या जानकारी के अभाव में कोई भी महिला जांच से वंचित न रहे।” – पदाधिकारी, तेरापंथ महिला मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता और प्रारंभिक पहचान।
शिविर में नि:शुल्क पैप स्मियर (Pap Smear) टेस्ट। महिला मण्डल सदस्य ने कहा कि कैंसर से डरें नहीं, समय पर जांच कराएं। इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल की कार्यकर्ता, स्थानीय पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि और चिकित्सा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।