22 March 2026

गोरधा में समस्त मीणा समाज चोखला समिति धानेश्वर की विशाल बैठक का आयोजन 08 फरवरी को

0
1001816814

सावर 03 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/ हंसराज खारोल) ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय के बस स्टैंण्ड स्थित बालाजी महाराज मंदिर परिसर में 8 फरवरी 2026 (फाल्गुन बुदी 7) को प्रातः 10:15 बजे समस्त मीणा समाज चोखला समिति धानेश्वर की विशाल बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह है तथा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

धानेश्वर कमेटी के अध्यक्ष प्रेम चन्द मीणा ठीठोडा माफी गोरधा निवासी गोपाल मीणा, पूर्व सरपंच गंगाराम मीणा, भवानी राम मीणा ने बताया कि बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। विशेष रूप से श्री शिव मंदिर धानेश्वर मीणा समाज पर 25 मई 2026 (सोमवार) को प्रस्तावित कलश चढ़ाने के मुहूर्त को लेकर समाज बंधुओं की विचार विमर्श किया जाएगा ।आयोजकों के अनुसार बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से मीणा समाज के गणमान्य नागरिक एवं समाज बंधु भाग लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के पदाधिकारियों व युवाओं द्वारा व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page