कैंसर के विरुद्ध ‘तेरापंथ महिला मंडल’ की बड़ी पहल,आसींद में आयोजित होगा निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जाँच शिविर
आसींद 03 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/विजयपाल सिंह राठौड़) विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार, तेरापंथ महिला मंडल, आसींद द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक विशेष पहल की जा रही है। आगामी 4 फरवरी को आसींद के सामुदायिक भवन में निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर (PAP Smear) जाँच शिविर का आयोजन किया जाएगा। अक्सर जानकारी के अभाव में महिलाएँ कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की जाँच से कतराती हैं।
इसी डर को दूर करने के लिए महिला मंडल की सदस्यों ने अपील की है कि इस जाँच से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। समय पर की गई जाँच ही भविष्य में बड़े संकटों से सुरक्षा प्रदान करती है। यह जाँच मात्र 1 मिनट में संपन्न हो जाती है। अनुभवी विशेषज्ञों की देखरेख में पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया। निःशुल्क: यह शिविर सभी महिलाओं के लिए पूरी तरह मुफ्त है।
समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक। शिविर का लाभ लेने के लिए इच्छुक महिलाएँ नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकती हैं: प्रेक्षा चौरडिया: 7073706462, दीपिका कांठेड़: 99281 15774