23 March 2026

बेईमानी का धन सुख नहीं देता, ईमानदारी से जो मिले उसी में संतोष करना सीखें -सौम्य प्रभा

0
IMG-20260203-WA0010

बांदनवाड़ा 03 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/चंद्र प्रकाश टेलर) कस्बे में मंगलवार को जैन साध्वी शासन प्रभाविका सौम्य प्रभा का मंगल प्रवेश हुआ। उन्होंने यहां प्रवचन किया, जिसका लाभ भक्तों ने लिया। शासन प्रभाविका सौम्य प्रभा ने कहा कि कर्मों से अर्जित पुण्य और पाप समय के अनुसार उदित होते रहते हैं।

बेईमानी से कमाया गया धन कभी भी सुख शांति प्रदान नहीं करता। लेकिन पूर्व में संचित पुण्य उदय होने से बेईमान का जीवन भी अच्छा होने लगता है। यह केवल अज्ञानता का भ्रमजाल है कि बेईमान व्यक्ति ऐशो आराम से जीते हैं। जबकि उन्हें अपने पाप कर्मों के अनुसार वेदना मिलती है। इस मौके पर अमर सिंह जैन, रिकब चंद कोठारी, सूरज करण जैन, गौतम जैन, महेंद्र जैन, विनोद जैन, महावीर प्रसाद शर्मा, धनराज साहू, अनिल जैन, सुशील जैन आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page