बघेरा में भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने सुना केंद्रीय मंत्री सीतारमण का बजट भाषण
बघेरा 01 फरवरी (केकड़ी पत्रिका) भाजपा ब्रह्माणी माता मंडल बघेरा के तत्वावधान में सोमवार सुबह 10 बजे वराह मंदिर परिसर में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों के बीच केंद्रीय मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट भाषण का सामूहिक रूप से श्रवण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने बजट को किसान, मजदूर, युवा एवं आमजन के हित में बताया तथा इसे देश के विकास को गति देने वाला बताया। कार्यक्रम के दौरान बजट की प्रमुख घोषणाओं पर चर्चा करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना की गई।कार्यक्रम में भाजपा ब्रह्माणी माता मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भैरूं लाल माली, किशन लाल चौधरी, महावीर प्रसाद उपाध्याय, धीरज जी धाभाई, राव वीरभद्र सिंह राठौड़, गिरधर सिंह, राजू माली, आकाश जोशी, राहुल साहु, रोहित गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बजट भाषण को ध्यानपूर्वक सुना।