3 February 2026

बघेरा में भगवान श्री हरि वराह का 74वां महा मस्तकाभिषेक, ब्रह्म भोज व यज्ञ का हुआ आयोजन

0
IMG-20260201-WA0066

बघेरा 01 फरवरी (केकड़ी पत्रिका) पवित्र माघ मास की पूर्णिमा के शुभ अवसर पर संपूर्ण बघेरा क्षेत्र के आराध्य देव भगवान स्वयंभू श्री हरि वराह का 74वां महा मस्तकाभिषेक श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। यह भव्य धार्मिक आयोजन महाराज नाहर सिंह जी, ठिकाना तस्वारिया, जिला भीलवाड़ा द्वारा अपनी शादी की 50वीं वर्षगांठ के पावन उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री हरि वराह का महा मस्तकाभिषेक किया गया, जिसके पश्चात यज्ञ एवं ब्रह्म भोज का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।पूरे अनुष्ठान में पुजारी बबलू पाठक, दशरथ पाठक, अश्वनी पाठक, पंकज पाठक, गौरी शंकर पाठक एवं पवन पाठक सहित अन्य विद्वान पंडितों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई।पंडित आचार्य अतुल शुक्ला और राजेंद्र पारीक राहुल पारीक और गोविंद पारीक आदि पंडित ने विद्युत चरण के साथ अभिषेक पूर्ण करवाया

आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्ति, आस्था और सनातन संस्कृति के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक समरसता एवं धार्मिक चेतना को सशक्त करने वाला बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page