अग्रवाल समाज चौरासी केकड़ी ब्लॉक युवा परिषद की कार्यकारिणी का विस्तार
केकड़ी 23 जनवरी (केकड़ी पत्रिका) अग्रवाल समाज चौरासी केकड़ी ब्लॉक युवा परिषद की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। यह विस्तार अध्यक्ष अनिल जी मित्तल एवं युवा परिषद अध्यक्ष अशोक जी लावा की अनुशंसा से किया गया।
युवा ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार जैन ने बताया कि समाज को अधिक संगठित, सशक्त एवं सक्रिय बनाने तथा युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस अवसर पर मंत्री पद पर श्री सुशील जैन (नासिरदावाले) एवं कोषाध्यक्ष पद पर श्री संजय जी (गुलगांव वाले) को नियुक्त किया गया।
उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी समाज सेवा, शिक्षा, संस्कार, संगठन विस्तार एवं युवा सहभागिता जैसे विषयों पर सक्रिय रूप से कार्य करेगी। विभिन्न गांवों से इकाई अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों को जोड़कर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया गया है।
अंत में उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
