महाराज श्री गोकुल दास जी की 440वीं जयंती एवं प्रतिमा अनावरण समारोह बिसुदनी में भव्य रूप से सम्पन्न
सावर 19 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/ हंसराज खारोल) निकटवर्ती ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय के क्षेत्र के गाँव बिसुदनी में वीरता, दानशीलता एवं शौर्य के प्रतीक महाराज श्री गोकुल दास जी की 440वीं जयंती के अवसर पर प्रतिमा अनावरण समारोह का भव्य आयोजन माघ मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, विक्रम संवत 2082, सोमवार 19 जनवरी 2026 को बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ सम्पन्न हुआ।
यह ऐतिहासिक समारोह शक्तावत समाज एवं ग्राम बिसुदनी के गोकुल दासोत शक्तावत परिवारों के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें समाज के गणमान्य नागरिकों सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, वंशज एवं आमजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।शक्तावत परिवारों ने जानकारी देते हुए बताया कि वीरता के धनी, महादानी, वीर पुरुषों के आश्रयदाता एवं शक्तावत वंश के देदीप्यमान नक्षत्र कुलश्रेष्ठ महाराज श्री गोकुल दास जी की स्मृति में उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे हवन-पूजन के साथ हुई।मुख्य कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11:15 बजे, माघ शुक्ल पक्ष एकम, विक्रम संवत 2082 को सम्पन्न हुआ। अतिथियों का स्वागत बैंड-बाजे व नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा के रूप में किया गया। अतिथियों द्वारा महाराज श्री गोकुल दास जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।समारोह के मुख्य अतिथि महाराजा भींडर रणधीर सिंह भींडर रहे।संत सानिध्य राजऋषि समता जी महाराज का रहा।अध्यक्षता सावर दरबार भूपेंद्र सिंह शक्तावत ने की।
विशिष्ट अतिथियों में—शैलेंद्र सिंह शक्तावत (पूर्व अध्यक्ष, केकड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व अध्यक्ष सरपंच संघ),समवीर सिंह शक्तावत (अध्यक्ष, केकड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी),दलपत सिंह (गछीपुरा),रुद्रदान सिंह,कैप्टन बाईसा हुकम कंवर,कुराणी सा आशा कंवर,महेंद्र सिंह (अध्यक्ष, राजपूत सभा अजमेर),गोपाल सिंह राठौड़ (अध्यक्ष, केकड़ी),नारायण सिंह राठौड़ (अध्यक्ष, सरवाड़),बघेरा राव साहब,वीरम भीम सिंह सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के आयोजक ठाकुर साहब देवेंद्र सिंह शक्तावत रहे।सभा को संबोधित करने वालों में मुख्य वक्ता अरविंद सिंह ओड़िया खेड़ा,दिलीप सिंह शक्तावत (ठिकाना रूंद),दुर्गा सिंह शक्तावत (पिपलाज),वीरेंद्र सिंह राठौड़ (सुनारिया),चंद्र सिंह शक्तावत (बिसुदनी),नीतू चौहान (बिसुदनी) आदि शामिल रहे।कार्यक्रम का संचालन बहादुर सिंह शक्तावत (पिपलाज) द्वारा किया गया।वक्ताओं ने महाराज श्री गोकुल दास जी के जीवन, उनके पराक्रम, दानशीलता एवं समाज के प्रति किए गए अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।समारोह के अंत में समस्त गोकुल दासोत शक्तावत वंशजों द्वारा कार्यक्रम की सफलता पर सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर बिसुदनी निवासी ठाकुर सा लक्ष्मण सिंह शक्तावत, प्रहलाद सिंह शक्तावत, राजेंद्र सिंह शक्तावत, रविंद्र सिंह शक्तावत, हेमराज सिंह शक्तावत, राम सिंह शक्तावत, महेंद्र सिंह शक्तावत, गजराज सिंह शक्तावत, सुरेंद्र सिंह शक्तावत, जितेंद्र सिंह शक्तावत, धर्मेंद्र सिंह शक्तावत, महावीर सिंह शक्तावत, छोटू सिंह शक्तावत, भंवर सिंह शक्तावत, शैतान सिंह शक्तावत,प्रभाकरण सिंह शक्तावत, भीम सिंह शक्तावत, विक्रम सिंह शक्तावत, रणवीर सिंह शक्तावत, देवराज सिंह शक्तावत, विजय बहादुर सिंह शेखावत, हिम्मत सिंह शक्तावत, गोपाल सिंह शक्तावत, भवानी सिंह शक्तावत प्रभु सिह शक्तावत गिरवर सिह शक्तावत बुद्धि सिह शक्तावत बलवीर सिह शक्तावत छोटू सिह शक्तावत विजय बहादुर सिंह शक्तावत भानु प्रताप सिंह शक्तावत सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
