प्रातःकालीन जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब, मसूदा विधायक वीरेन्द्र सिंह कानावत ने सुनी आमजन की समस्याएं
मसूदा 19 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/ तरनदीप सिंह) मसूदा विधायक आवास पर सोमवार प्रातः आयोजित नित्य प्रातःकालीन जनसुनवाई में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे। मसूदा विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह कानावत ने संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ एक-एक फरियादी की बात सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को कई मामलों में त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान पेयजल, सड़क, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा, राजस्व एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से सामने आए। विधायक कानावत ने कहा कि “जनता की समस्याओं का समाधान ही जनप्रतिनिधि की पहली जिम्मेदारी है। प्रातःकालीन जनसुनवाई आमजन को सीधे संवाद का सशक्त मंच प्रदान करती है।”उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई जाए।

जनसुनवाई में आए लोगों ने अपनी समस्याएं सुने जाने और त्वरित कार्रवाई के आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया।प्रातःकालीन जनसुनवाई मसूदा विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा, पारदर्शिता और जवाबदेही का प्रभावी माध्यम बनती जा रही है, जिससे आमजन को सीधे लाभ मिल रहा है।