ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय पर घुमन्तु समुदाय के लिए शिविर आयोजित,ऑनलाइन पहचान पत्र जारी कर योजनाओं से जोड़ा
कुशायता 17 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय पर शनिवार को केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की पहल पर घुमन्तु समुदाय (विमुक्त घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू) के व्यक्तियों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्देश्य घुमन्तु समुदाय के लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें ऑनलाइन घुमन्तु पहचान पत्र जारी करना रहा।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय के ग्राम विकास अधिकारी मनजीत सिंह चौधरी एवं कनिष्ठ सहायक इंदा कुमावत ने बताया कि शिविर में घुमन्तु समुदाय के सभी पात्र व्यक्तियों के ऑनलाइन घुमन्तु पहचान पत्र बनाए गए तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में आधार कार्ड, जनआधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र एवं मूल निवास प्रमाण पत्र को ऑनलाइन किया गया।

यह शिविर प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होकर सायं 5 बजे तक चला। शिविर के दौरान कुल 2 बैंक खातों को ऑनलाइन किया गया, 2 अटल पेंशन बीमा, 2 राशन कार्ड से नाम विलोपन, 8 पेंशन सत्यापन, 3 पालनहार पेंशन सत्यापन, 2 जन आधार एडिटिंग, 2 घुमन्तु प्रमाण पत्र ऑनलाइन, 4 प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बीमा, 1 बैंक खाता केवाईसी तथा 2 पेंशन आवेदन प्राप्त किए गए।शिविर में ग्राम पंचायत कुशायता की प्रशासक रसाल देवी खारोल, ग्राम विकास अधिकारी मनजीत सिंह चौधरी, कनिष्ठ सहायक इंदा कुमावत, ई-मित्र संचालक राजेश रेगर, पटवारी मुनेश मीणा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
सावर पंचायत समिति के विकास अधिकारी चिरजी लाल वर्मा सावर तहसील दार भगवती प्रसाद वैष्णव एवंसूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, ब्लॉक कार्यालय सावर के प्रोग्रामर महेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि आगामी दिनों में अन्य ग्राम पंचायतों में भी इसी प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 19 जनवरी को भाडावास, 20 जनवरी को टाकांवास, 21 जनवरी को सदारा, 22 जनवरी को आलोली, 23 जनवरी को पिपलाज, 24 जनवरी को गोरधा, 27 जनवरी को सदारी, 28 जनवरी को कालेड़ा कंवर जी, 29 जनवरी को आमली एवं 30 जनवरी को गिरवरपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।