5 March 2026

केकड़ी आगार के लिए अस्थायी प्रभार व्यवस्था, हेमराज मीणा को अतिरिक्त जिम्मेदारी

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288


जयपुर/केकड़ी 16 जनवरी (केकड़ी पत्रिका) राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) मुख्यालय, जयपुर द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार श्री हेमराज मीणा (कनिष्ठ अभियंता ‘अ’) को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे वर्तमान में मुख्य प्रबंधक, वैशालीनगर आगार के पद पर कार्यरत हैं।

जारी आदेश (क्रमांक: मु./कार्मिक/2-बी/2026/41, दिनांक 16 जनवरी 2026) के तहत श्री मीणा को अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ अग्रिम आदेशों तक कार्यव्यवस्थार्थ मुख्य प्रबंधक, केकड़ी आगार का कार्य भी संपादित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
निगम प्रशासन के इस निर्णय को केकड़ी आगार के संचालन एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विशेष रूप से ऐसे समय में, जब केकड़ी में रोडवेज डिपो की शुरुआत को लेकर गतिविधियां तेज हैं, यह व्यवस्था आगार के सुचारु संचालन में सहायक सिद्ध होगी।

सूत्रों के अनुसार, अतिरिक्त प्रभार दिए जाने से केकड़ी आगार की व्यवस्थाओं, मार्ग संचालन और प्रशासनिक निर्णयों में तेजी आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page