5 March 2026

बिसुदनी गाँव में शक्तावत समाज की विशाल बैठक आयोजित

0
IMG-20260115-WA0014

सावर 15 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/ हंसराज खारोल) महाराज श्री गोकुल दास जी जयंती एवं प्रतिमा अनावरण समारोह 19 जनवरी को करने का प्रस्ताव पारितहंसराज खारोल, कुशायता पत्रकार | मो. 9929554468कुशायता,, ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय के क्षेत्र के गाँव बिसुदनी में गुरुवार को बिसुदनी गढ़ पर शक्तावत समाज की एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता ठाकुर देवेंद्र सिंह शक्तावत (बिसुदनी गढ़ वाले) ने की।बैठक में वीरता, दानशीलता एवं शौर्य के प्रतीक महाराज श्री गोकुल दास जी की 440वीं जयंती उत्सव एवं प्रतिमा अनावरण समारोह 19 जनवरी 2026 (सोमवार) को आयोजित करने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव के अनुसार यह आयोजन प्रातः 11 बजकर 15 मिनट पर, माघ शुक्ल पक्ष एकम, विक्रम संवत 2082 को ग्राम पंचायत कुशायता क्षेत्र के गाँव बिसुदनी में सम्पन्न होगा।गोकुल दासोत शक्तावत परिवारों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ऐतिहासिक आयोजन पूरे श्रद्धा भाव एवं धूमधाम से मनाया जाएगा।

समारोह में समाज के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुँचने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर गाँव में उत्साह का माहौल बना हुआ है तथा तैयारियाँ जोरों पर चल रही हैं।बैठक में उपस्थित शक्तावत परिवारों ने महाराज श्री गोकुल दास जी को वीरता के धनी, महादानी, वीर पुरुषों के आश्रयदाता एवं शक्तावत वंश के देदीप्यमान नक्षत्र बताते हुए उनकी 440वीं जयंती पर प्रतिमा अनावरण को समाज के लिए गौरवपूर्ण बताया। वहीं समाज के युवा सदस्यों ने भी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श कर सहमति जताई।

बैठक में ठाकुर प्रहलाद सिंह शक्तावत, ठाकुर रविंद्र सिंह शक्तावत, राजेंद्र सिंह शक्तावत, हेमराज सिंह शक्तावत, ठाकुर लक्ष्मण सिंह शक्तावत, प्रभाकरण सिंह शक्तावत महावीर सिंह शक्तावत, महेंद्र सिंह शक्तावत, हिम्मत सिंह शक्तावत, छोटू सिंह शक्तावत, रामसिंह शक्तावत, भगवान सिंह शक्तावत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की तैयारियाँ जोर-शोर से जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page