नई किरण नशा मुक्ति के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
केकड़ी 15 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/विजयपाल सिंह राठौड) नई किरण नशा मुक्ति के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में आज दिनांक 15/1/2026 को नई किरण नशा मुक्ति के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त भारत अभियान में युवाओं की भूमिका विषय पर अपनी बात प्रखर रूप से प्रस्तुत की।
लगभग 15 छात्र-छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान राहुल कहार, द्वितीय स्थान शानू शर्मा,तृतीय स्थान मोहम्मद दानिश अली, चतुर्थ स्थान अंबिका सोनी तथा पांचवें स्थान पर पलक शर्मा रही।कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर राजेश नरूका ने बताया कि प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रोफेसर चेतन लाल रेगर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को मजबूत करती है और वह मंच पर अपने आप को प्रस्तुत करने में सफल होते हैं।

कार्यक्रम का संचालन डॉ नीता चौहान एवं धन्यवाद आनंद पाराशर ने किया। कार्यक्रम में शहजाद अली, मनोज कुमार ढाका, तनु बसवाल, एकता नेहरा,नीलम नसवारिया सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित हुए।
