5 March 2026

लायंस क्लब इंटरनेशनल प्रांत 3233 ई 2 के प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग ने लायंस क्लब बिजयनगर की आधिकारिक यात्रा स्थाई सेवा कार्यों का अवलोकन कर संपूर्ण की

0

बिजयनगर 14 जनवरी (केकड़ी पत्रिका /तरनदीप सिंह) लायंस क्लब इंटरनेशनल प्रांत 3233 ई 2 के प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग ने प्रांतीय सचिव लायन अशोक जैन व प्रांतीय कोषाध्यक्ष लायन जितेंद्र जैन के साथ बिजयनगर पहुंचकर लायंस क्लब बिजयनगर के स्थाई सेवा गतिविधियों का अवलोकन कर अपनी आधिकारिक यात्रा पूर्ण की जिसमें लायंस क्लब बिजयनगर के सदस्यों ने प्रांत पाल लायन रामकिशोर गर्ग व प्रांतीय सचिव अशोक जैन और प्रांतीय कोषाध्यक्ष जितेंद्र जैन के विजयनगर आगमन पर ढोल धमाकों के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया उसके बाद प्रांतपाल महोदय लायन रामकिशोर गर्ग के साथ एक साधारण सभा का आयोजन किया गया ।

जिसमें प्रांतपाल रामकिशोर गर्ग ने मेल्विन जोन्स की फोटो के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रांतीय अधिकारियों के साथ क्लब सदस्यों के साथ विस्तृत वार्तालाप व चर्चा की तथा प्रांत3233ई2 की गतिविधियों की जानकारी देते हुए लायंस क्लब बिजयनगर के स्थाई सेवा कार्यों के संबंध में चर्चा की उसके बाद उन्होंने लायंस क्लब विजयनगर द्वारा संचालित मेडिकल उपकरण सेवा केंद्र, मोक्ष रथ,जल सेवा मंदिर, व राजकीय चिकित्सालय में 365 दिन रोगियों को भोजन देने की व्यवस्था का अवलोकन किया और लायंस धर्मशाला में वृक्ष लगाकर, रोगियों को भोजन वितरण कर सेवा कार्य भी किया ।

उसके बाद लायन सदस्यों के साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रीय आयुष्मान मिशन व आयुर्वेद विभाग लायंस क्लब बिजयनगर द्वारा स्वर्गीय जीवराज मल संचेती की पुण्य स्मृति में आयोजित विशाल निः शुल्क आयुर्वेद अंतररंग 10 दिवसीय अर्श भगंदर क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर में जा कर जलोकाव चरण, रक्त मोक्षण,स्वर्ण प्रशान , अग्निकर्म पंचकर्म, सहित इत्यादि आयुर्वेदिक पद्धतियों की जानकारी लेकर शिविर का अवलोकन किया। जहां हजारों रोगियों का उपचार किया जा रहा है उन रोगियों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।

शिविर में फल वितरण का कार्य भी किया।*इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष डा ऐ के विश्वास, सचिव सुधीर शर्मा कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट नवीन कुमार सोनी , शिविर संयोजक पूर्व अध्यक्ष मुकेश संचेती, पूर्व अध्यक्ष जी एल यादव ,पूर्व अध्यक्ष सुधीर गोयल पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र धनोपिया , क्षेत्रीय अध्यक्ष राजकुमार बिंदल,श्याम सुंदर अग्रवाल, अनिल आचार्य विमल कोठारी , उपाध्यक्ष राजेश गट्टाणी, सरवन नागोरी ,अंकित लोढ़ा सहित इत्यादि कई लायंस क्लब विजयनगर के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रांतीय सचिव अशोक जैन ने लायंस क्लब विजयनगर के सेवा कार्यों की प्रशंसा की और कहा लायंस क्लब विजयनगर प्रांत में बहुत अच्छा व शानदार सेवा कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page