5 March 2026

युवाओं को नशे से दूर रखने वाली फिल्म पॉइंट ज़ीरो को मिल रहा दर्शकों का अपार प्यार,मकर संक्रांति पर पारस देवी प्रोडक्शन की बड़ी घोषणा, स्कूल–कॉलेजों में दिखाई जाएगी फिल्म

0

बिजयनगर 14 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह)राजस्थान की अब तक की सबसे बड़ी एवं बहुचर्चित फिल्मों में शामिल, युवाओं को नशे से दूर रखने की प्रेरणा देने वाली और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत फिल्म “पॉइंट ज़ीरो” को जयपुर के राजमंदिर सिनेमा में दर्शकों का लगातार भरपूर प्यार मिल रहा है।

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर फिल्म निर्माता संस्था पारस देवी प्रोडक्शन द्वारा एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। इसके तहत अब यह फिल्म ब्यावर, अजमेर, भीलवाड़ा एवं पाली जिलों के सभी स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों, ग्रुप आयोजनों एवं स्थानीय निजी प्रांगणों में अत्यंत न्यूनतम शुल्क पर दिखाई जाएगी।निर्माताओं ने बताया कि फिल्म को विशेष रूप से स्कूल एवं कॉलेज प्रांगण में ही प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि छात्र-छात्राएं और युवा वर्ग इसे आसानी से देख सकें।

फिल्म का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा देना और उनके भीतर देशभक्ति का नया जोश भरना है।फिल्म पॉइंट ज़ीरो सामाजिक सरोकारों से जुड़ी एक सशक्त प्रस्तुति है, जो मनोरंजन के साथ-साथ एक मजबूत संदेश भी देती है। पारस देवी प्रोडक्शन का मानना है कि इस पहल से युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित होगी और समाज में जागरूकता बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page