5 March 2026

सावर उप खण्ड अधिकारी डॉ. नेहा राजपूत ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नापाखेडा का किया औचक निरीक्षण

0

सावर 14 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नापाखेड़ा (गिरवरपुरा) का सावर उपखंड अधिकारी डॉ ० नेहा राजपूत द्वारा ओचक निरीक्षण किया गया इस उपरांत उपखंड अधिकारी डॉ नेहा राजपूत ने मिड डे मील योजना में बनने वाले पोषाहार को चखा तथा पोषाहार सामग्री का अवलोकन किया इसके अलावा खेल सामग्री, विभिन्न प्रकार की राज्य सरकार की छात्रवृत्तियों के रिकॉर्ड तथा विद्यालय की स्वच्छता एवं साफ सफाई को देखा एवं विवेकानंद जयंती पर छात्राओं द्वारा बनाई गई चित्रकारी प्रतियोगिता पेंटिंग की विशेष सहारना की।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य दुर्गा मीणा एवं उप प्रधानाचार्य कमल सिंह मीणा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी डॉक्टर नेहा राजपूत को प्रधानाचार्य दुर्गा मीणा द्वारा पुष्प भेंट कर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया, विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक लादू लाल मीणा ने बताया उपखंड अधिकारी डॉक्टर नेहा राजपूत ने विद्यालय की सुव्यवस्थाओ को देखकर संतुष्टि व्यक्त की इस अवसर पर विद्यालय के पोषाहार प्रभारी अनिल त्रिपाठी BLO रामलाल मीणा एवं वीरेंद्र विक्रम सिंह, वरिष्ठ सहायक भोजराज सैनी, छात्रवृति प्रभारी सरोज मीणा, वरिष्ठ अध्यापक खेमराज मीणा, रोशन लाल मीणा, सोकीना राम, रोशन लाल, अध्यापिका स्वाति मीणा भंवर गुर्जर, शकीला मंसूरी, गोपाल कुमावत सहित संपूर्ण विद्यालय स्टाफ उपस्थित था विद्यालय की प्रधानाचार्य दुर्गा मीणा ने उपखंड अधिकारी डॉक्टर नेहा राजपूत का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page